Monday, May 20th, 2024

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी के नाम पर ठगी, मुंबई पुलिस का छापा, छह गिरफ्तार 

पटना                                    
फर्जी सरकारी वेबसाइट बनाकर गैस और पेट्रोल पंप की एजेंसी दिलवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। क्राइम ब्रांच के साथ-साथ इस टीम में मुंबई पुलिस की साइबर सेल भी शामिल थी। 

पटना समेत बिहार और बंगाल में मुंबई पुलिस की टीम ने छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को मुंबई ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी। अब मुंबई में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पटना से पकड़े गए आरोपितों में रविशंकर कुमार रविदास और डौली शर्मा शामिल हैं। दरअसल, इस गैंग ने एलपीजी वितरक चयन के नाम से एक फॉर्म बना रखा था। इसी की वेबसाइट भी बनायी गयी थी। वह बिलकुल सरकारी वेबसाइट जैसी दिखती थी। इसके बाद ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचार करना शुरू किया कि गैस और पेट्रोल पंप की एजेंसी इस वेबसाइट के जरिये आसानी से मिल सकती है। 

Source : Agency

आपकी राय

12 + 9 =

पाठको की राय